तरनतारन जिले के नवनियुक्त एसएसपी अजय गांधी ने कार्यभार संभालने के पश्चात ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब तरनतारन और गुरुद्वारा श्री बावली साहिब गोइंदवाल साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने राज्य में अमन-शांति, भाईचारे और सरबत के भले की अरदास की। दरबार साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से एसएसपी अजय गांधी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद वे गोइंदवाल साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री बावली साहिब गए, जहां उन्होंने सुख-समृद्धि और सद्भावना की कामना की। धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन गुरुद्वारा साहिबों में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।