- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot SSP Ankur Gupta Meeting | Law And Order Review & Accountability
फरीदकोट जिले के नवनियुक्त एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने पदभार संभालने के अगले दिन पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने जिले के समस्त गजटेड पुलिस अधिकारियों, एसएचओ, पुलिस चौकी प्रभारियों और विभिन्न यूनिटों के इंचार्ज के साथ मीटिंग कर कानून-व
जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया
डॉ. गुप्ता ने पेशेवर पुलिसिंग के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर थाना और पुलिस चौकी स्तर तक बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें। बैठक में जिले में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए। गौतलब है कि डॉ. अंकुर गुप्ता ने एक दिन पहले ही फरीदकोट के एसएसपी का कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह एसएसपी लुधियाना देहाती के पद पर तैनात थे। उनका तबादला फरीदकोट के एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की जगह किया गया है। गुरबंस सिंह बैंस का तबादला विजिलेंस महकमा में हुआ है।







