तरनतारन जिले के सब-डिवीजन पट्टी के नवीन डीएसपी जगबीर सिंह औलख ने कार्यभार संभाल लिया है। मीडिया के साथ पहली बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि पट्टी इलाका में नशा तस्करों को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। नशे का कारोबार खत्म करना और आपराधिक गतिविधियों में

शहर के प्रवेश मार्गों पर लगाए पुलिस नाके

औलख ने बताया कि पंजाब सरकार और तरनतारन के एसएसपी के निर्देशों के मुताबिक पट्टी पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं और गश्त बढ़ाई गई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब और पुलिस मुख्य के निर्देशों के मुताबिक 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान सख्ती से चलाया जा रहा है। इसके तहत नशा तस्करों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को देने की अपील

डीएसपी ने लोगों से वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आसपास किसी व्यक्ति के नशा बेचने या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिले तो पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर