पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत मानसा प्रशासन ने नशेड़ियों के ठिकानों पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के ड्रग हॉटस्पॉट माने जाने वाले गांव रल्ला में पुरानी व जर्जर पंचायती इमारत को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई ग्रामीण विकास तथा पंचायत विभाग द्वारा अमल में लाई गई। एडीसी (ग्रामीण विकास) कृतिका गोयल ने कहा कि डीसी नवजोत कौर के निर्देश पर जिले में 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों की तस्वीर बदलने का काम किया जा रहा है। प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर जिले भर में ऐसे संदिग्ध स्थानों का सर्वे करवाया था। झाड़ियों और बंद इमारतों की आड़ में होता था नशा अफसरों के अनुसार, सर्वे के बीच अनेक गांवों में ऐसी पुरानी व बंद पड़ी इमारतें और घनी झाड़ियां चिह्नित की गई हैं, जिनकी आड़ में असामाजिक तत्व और नशा करने वाले सक्रिय रहते थे। एडीसी ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों के सहयोग से चिह्नित जगहों पर लगातार कार्रवाई जारी है। जरूरत के मुताबिक जर्जर इमारतों को ढहाया या उनकी मरम्मत करवाई जा रही है, साथ ही घनी झाड़ियों की सफाई भी करवाई जाएगी।
मानसा में नशेड़ियों का अड्डा बनी इमारत ढहाई:युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान: प्रशासन ने जेसीबी चलाकर जर्जर पंचायती भवन को किया जमींदोज
पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत मानसा प्रशासन ने नशेड़ियों के ठिकानों पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के ड्रग हॉटस्पॉट माने जाने वाले गांव रल्ला में पुरानी व जर्जर पंचायती इमारत को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।
EEditor
28 नव॰ 2026, 05:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






