- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Patti Security Alert | Police And BSF Launch Daily Search Operation
पट्टी नगर में तलाशी अभियान के बीच डीएसपी जगबीर सिंह और थाना सिटी प्रभारी विपिन कुमार।
तरनतारन एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर पट्टी नगर में पुलिस और बीएसएफ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने पार्क, चौक और संवेदनशील जगहों की जांच की। अब पट्टी सब-डिवीजन में रोजाना चेकिंग होगी। डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह और थाना सिटी पट्टी के प्रभारी विप
पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने शहर के अलग-अलग चौकों और संवेदनशील जगहों पर पड़ताल की। टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएसपी बोले- अभियान का उद्देश्य शांति बनाए रखना
डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि अभियान का मकसद लोगों की जान-माल की सुरक्षा और इलाके में शांति बनाए रखना है। उन्होंने जानकारी दी कि एसएसपी तरनतारन अजय गांधी के निर्देश पर यह अभियान आरंभ किया गया है।
जगबीर सिंह के अनुसार, पट्टी शहर के साथ पूरी पट्टी सब-डिवीजन में रोजाना चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जाएगा। इससे गलत गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और अपराधों पर रोक लगाने की कोशिश होगी।
आगे भी जारी रहेगा अभियान : थाना प्रभारी
वहीं, थाना सिटी पट्टी के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पट्टी पुलिस की ओर से शहर में रोजाना पीसीआर टीमों की मदद से चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही है और अपराधों को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की गश्त और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।







