मोगा के जिला मजिस्ट्रेट सागर सेतिया ने उन लिंक सड़कों पर टिप्परों की आवाजाही रोकने के आदेश जारी किए हैं, जिनके किनारे स्कूल स्थित हैं। यह प्रतिबंध स्कूल खुलने और छुट्टी के वक्त के बीच लागू रहेगा।

प्रतिबंध का समय और अवधि

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के मुताबिक, संबंधित लिंक सड़कों पर टिप्परों की आवाजाही सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। यह आदेश 26 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

कानूनी आधार और सुरक्षा का मकसद

सागर सेतिया ने यह निर्देश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह कदम पंजाब प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन से प्राप्त निर्देशों के पश्चात उठाया गया है। स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय भारी वाहनों व टिप्परों की आवाजाही की वजह से बच्चों के साथ किसी भी अप्रिय घटना को टालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर