- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Cow Theft Case | Mastermind Baljit Singh Arrested With Gang
बठिंडा जिले के थाना नंदगढ़ पुलिस ने गांव बाजाक से 3 लाख रुपए कीमत की दो अमेरिकन गायें चोरी करने के प्रकरण को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दोनों गायें और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप गाड़
दीवार तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम गांव बाजाक निवासी गुरपाल सिंह ने 5 जून 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक, 23-24 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर के सामने बने पशुओं के बाड़े की दीवार तोड़कर करीब 3 लाख रुपए कीमत की दो अमेरिकन गायें चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305 और 317(2) के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ की थी।
सस्ते दामों पर बेची थीं चोरी की गायें थाना नंदगढ़ के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि एसएसपी बठिंडा के निर्देशों पर तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने मुदकी (फिरोजपुर) निवासी बलजीत सिंह और साहिब चंद (मुक्तसर) निवासी सुखचैन सिंह उर्फ सुखा को मामले में नामजद किया। एसआई ज्ञान चंद की टीम ने छापेमारी कर बलजीत सिंह को मुदकी से दबोच लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर बलजीत ने खुलासा किया कि उसने साथियों के साथ मिलकर बोलेरो पिकअप (PB65BB3172) में गायें चोरी की थीं और उन्हें सस्ते दामों पर हरीके कलां (मुक्तसर) निवासी गुरभेज सिंह को बेच दिया था। इसके पश्चात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरभेज सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से दोनों गायें बरामद कर लीं।
रिमांड के बीच खुले अन्य साथियों के नाम कोर्ट से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर जब बलजीत सिंह से दोबारा पूछताछ की गई, तो उसने वारदात में कोटकपूरा निवासी लखविंदर सिंह उर्फ किंदर और साहिब चंद निवासी जगदीप सिंह उर्फ गोरी के शामिल होने की बात कबूली। पुलिस ने लखविंदर सिंह को भी हिरासत में ले लिया है, जिस पर पहले से बाइक चोरी का एक केस दर्ज है। वहीं, फरार चल रहे सुखचैन सिंह और जगदीप सिंह की तलाश में छापेमारी जारी है।







