- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Punjab NHM Employees Strike | Bathinda Protest CM Rally Health Services
बठिंडा में अपनी लंबित मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल लगातार जारी है। जिला बठिंडा के एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 'लारे की पंड' (झूठे वादों की पोटली) लेकर रोष मार्च निकाला और आंदोलन
सिर्फ बैठकों और आश्वासनों से टाल रही सरकार यूनियन नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य महकमा के उच्चाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, किंतु मांगों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ बैठकों और आश्वासनों के सहारे समय निकाल रही है। बीती 27 नवंबर को कर्मचारी कल्याण कमेटी की मीटिंग से भी कोई स्थायी समाधान न निकलने की वजह से कर्मचारियों में भारी रोष है। इस प्रदर्शन में यूनियन नेता अवनीश कुमार, बलविंदर कौर, डॉ. नवदीप सिंह, हरदीप चंद, डॉ. गुरदीप सिंह और अमन सिंगला सहित अन्य कर्मी शामिल हुए।







