मोहाली और चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड में 1 किलो वजन की सोने की छड़ी बरामद हुई है। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों और एफडी में जमा 3.16 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए हैं। ईडी के जालंधर

रेड पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के एक्सईएन निमरतदीप सिंह और रियल एस्टेट कंपनी डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दविंदर सिंह संधू से जुड़े ठिकानों पर की गई। कार्रवाई के बीच सोने की छड़ी के अलावा वित्तीय रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। ईडी इन दस्तावेजों और उपकरणों की जांच कर रही है।

सरकारी फीस बचाने हेतु दो कॉलोनियां दिखाने का इल्जाम

विज्ञापनIn-Article Banner

ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच मोहाली विजिलेंस ब्यूरो की दो एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। छानबीन के अनुसार, दविंदर सिंह संधू ने एक्सईएन निमरतदीप सिंह और अन्य अधिकारियों की कथित मिलीभगत से एसएएस शहर के कुराली गांव में ‘ड्रीम मीडोज-I’ और ‘ड्रीम मीडोज-II’ नाम से अवैध कॉलोनियां विकसित कीं।

आरोप है कि फर्म ने शुरुआत में प्रोजेक्ट को एक कॉलोनी के रूप में तैयार किया था, किंतु सरकारी फीस बचाने हेतु इसे दो अलग-अलग कॉलोनियों के रूप में दिखाया। रेगुलराइजेशन सर्टिफिकेट हासिल करने हेतु जमीन मालिकों के फर्जी सहमति पत्र लगाने का भी आरोप है।

एक्सईएन पर 35.58 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

विजिलेंस की दूसरी एफआईआर के मुताबिक, निमरतदीप सिंह ने 1 अप्रैल 2004 से 10 दिसंबर 2020 के बीच खुद और परिजनों के नाम पर संपत्तियां जुटाईं। जांच में इल्जाम लगाया गया कि इस अवधि में उनके और परिवार के खर्च उनकी ज्ञात कानूनी आय से 1.73 गुना अधिक थे। यह अतिरिक्त खर्च लगभग 35.58 करोड़ रुपए कहा गया है।

ईडी की कार्रवाई में बैंक खातों और एफडी में जमा 3.16 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए हैं। एजेंसी प्रकरण में बरामद दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और संपत्तियों से जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर