बठिंडा जिले के ग्राम चाउके में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर अतिरिक्त बिजली बेचने वाले 24 कृषकों को 3.08 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने एक कार्यक्रम में कृषकों को यह राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि रा

सिंचाई के पश्चात बची बिजली बेच रहे कृषक

सोलर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से कृषक अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इसके पश्चात बचने वाली अतिरिक्त बिजली PSPCL को 2.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बेचते हैं। इसी बिजली के बदले कृषकों को कुल 3.08 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। मंत्री ने बताया कि इस पहल से कृषक स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करने के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अन्य अन्नदाताओं से भी सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इन प्लांटों पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। आयोजन में रामपुरा फूल के विधायक बलकार सिंह सिद्धू, मौड़ मंडी के विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना, शहर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन जतिंदर सिंह भल्ला, शुगरफेड पंजाब के चेयरमैन एवं बठिंडा लोकसभा हलके के इंचार्ज नवदीप जीदा सहित जिला प्रशासन और पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें पेडा के जिला मैनेजर नयाब मित्तल और सीनियर मैनेजर सुरिंदरपाल सिंह भी शामिल थे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर