फोलड़ीवाल और आसपास की नई कॉलोनियों में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोगों को अब गर्मियों में अघोषित बिजली कटों और लो-वोल्टेज की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। पावरकॉम यहां 5.5 करोड़ रुपए की लागत से नवीन 66 केवी सबस्टेशन बनाने जा रहा है। इसके लिए फोलड़ीवाल एरिया में जगह का चयन कर लिया गया है। खास बात यह है कि जनहित के इस बड़े प्रोजेक्ट हेतु स्थानीय पंचायत ने जमीन पूरी प्रकार मुफ्त उपलब्ध करवाई है।

बीते कुछ वर्षों में फोलड़ीवाल, जालंधर हाइट्स और आसपास के इलाकों में नई कॉलोनियां तेजी से विकसित हुई हैं, जिससे यहां की आबादी में लगातार इजाफा हुआ है। आबादी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ी और मौजूदा सब स्टेशनों पर ओवरलोड की परेशानी पैदा हो गई। पावरकॉम ने पिछले साल अर्बन एस्टेट सब स्टेशन को अपग्रेड भी किया था, लेकिन लगातार बढ़ती मांग के कारण वह भी ओवरलोड हो गया।

इसी वजह से पीक सीजन और गर्मियों में मजबूरन बिजली कटौती करनी पड़ती थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। नया 66 केवी सबस्टेशन बनने से क्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ हो जाएगी। जालंधर हाइट्स समेत तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्रों को निर्बाध व बेहतर सप्लाई मिल सकेगी। आसपास के इलाकों में वोल्टेज की समस्या भी खत्म होगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर