- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Youth Murdered In A Dispute Over Mobile Phone
श्री गोइंदवाल साहिब के मोहल्ला अकबरपुरा में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतक के भाई अमनदीप सिंह और भाभी पूनम कौर ने कहा कि प्रदीप सिंह नशे का आदी था, जिस कारण कुछ युवकों का घर में आना-जाना रहता था। बीते दिन मोबाइल फोन के लेन-देन को लेकर कुछ युवक घर में दाखिल हुए और प्रदीप सिंह से मारपीट करने लगे। इसी दौरान लवली नामक युवक ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
इसके पश्चात चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन प्रदीप को स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे खडूर साहिब अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बीच उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक, प्रदीप का अभी तक विवाह भी नहीं हुआ था। घटना की खबर मिलते ही थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी नवदीप सिंह भट्टी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के बयानों के आधार पर लवली निवासी गोइंदवाल साहिब और 3 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, मोहल्ला निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर हत्या के पीछे कथित तौर पर नशे के लेन-देन का विवाद जानकारी दी है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।







