लुधियाना के ढंडारी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के वर्कर भरत कुमार के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आते दिख रहे हैं।

पीड़ित के भाई ज्ञान सिंह ने कहा कि उसने रात लगभग 9 बजे मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 10:20 बजे एक युवक बाइक से उतरा और खड़ी मोटरसाइकिल के आसपास घूमने लगा। वह बार-बार इधर-उधर देखकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता रहा।

करीब चार मिनट पश्चात, रात 10:24 बजे, युवक मोटरसाइकिल को पैदल लेकर वहां से चला गया। उसका साथी भी मोटरसाइकिल पर मौजूद था। दोनों मौके से फरार हो गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

ज्ञान सिंह ने जानकारी दी कि उसने यह मोटरसाइकिल 2019 में खरीदी थी और रोजाना इसी से काम पर जाता था। वह प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में नौकरी करता है। उसका भाई भरत कुमार आम आदमी पार्टी का वर्कर है।

ज्ञान सिंह ने घटना की शिकायत ढंडारी चौकी में दर्ज कराई है और पुलिस को CCTV फुटेज दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर