जालंधर से दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां के चचराड़ी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार समेत 3 लोग घायल हो गए। हादसा पेट्रोल पंप के सामने बने अवैध कट से प्रमुख सड़क पर चढ़ रही बोलेरो पिकअप गाड़ी की टक्कर की वजह से हुआ। हादसे के पश्चात

हादसे की खबर मिलते ही एएसआई सरबजीत सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार के नेतृत्व वाली एसएसएफ टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। छानबीन में सामने आया कि फगवाड़ा के सुखचैन नगर, कोलां वाला तालाब निवासी इंद्रजीत सिंह अपनी बोलेरो पिकअप (PB09D6433) को चचराड़ी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने अनधिकृत कट से जीटी रोड पर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जा रही प्लैटिना बाइक (PB08GC0728) उनकी गाड़ी की चपेट में आ गई।

गंभीर घायल को सिविल चिकित्सालय फगवाड़ा पहुंचाया हादसे में बाइक चला रहे जालंधर जिले के करतारपुर के अकालगढ़ निवासी अजय कुमार (पुत्र रविंदर कुमार) जख्मी हो गए। एसएसएफ टीम ने घटनास्थल पर ही जख्मी युवक को फार्स्ट एड दी और फिर एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया। टीम ने चोटिल के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने पहुंचाया हादसे के पश्चात क्षतिग्रस्त प्लेटिना बाइक और बोलेरो पिकअप को थाना गुरैया पहुंचा दिया गया है। एसएसएफ टीम ने पूरे प्रकरण की सूचना थाना गुरैया के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई सुरेंद्र मोहन को दी। इसके अलावा एचपी पेट्रोल पंप चचराड़ी के सामने बने अवैध कट को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर