- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Drug & Arms Smuggling Case | US Module Link Suspect Arrested
अमेरिका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नशा एवं हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दूसरे आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक .30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार गाड़ी (नंबर PB
एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरकंमलप्रीत सिंह खख के अनुसार, यह कार्रवाई 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लगभग 20 वर्षीय मनप्रीत सिंह उर्फ मप्पी निवासी गांव गुलाबपुर (थाना बलाचौर, जिला नवांशहर) के रूप में हुई है। पूछताछ में प्रमुख अभियुक्त प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ से मिली जानकारी के आधार पर सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली की टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना जुटाकर नवांशहर के पास नाकाबंदी की और मनप्रीत सिंह की महिंद्रा थार को रोक लिया। तलाशी के बीच हथियार व कारतूस बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अमेरिका में बैठा है हैंडलर नवजोत सिंह उर्फ गैरी एसएसपी खख ने बताया कि मामले में अमेरिका में बैठे हैंडलर नवजोत सिंह उर्फ गैरी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। साथ ही नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है और नशे की कमाई से बनी संपत्तियों को कानून के तहत अटैच किया जाएगा। पुलिस रिमांड लेकर आरोपी से आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के खिलाफ पहले ही थाना सदर नकोदर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। इस ताजा बरामदगी के साथ प्रकरण में अब तक कुल 12 किलो हेरोइन, पांच पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और दो गाड़ियां बरामद हो चुकी हैं।







