तरनतारन रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में मुसाफिरों के सामान की पड़ताल करते पुलिस अफसर।

तरनतारन रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसमें रेलवे पुलिस भी शामिल रही।

शनिवार को पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई। तरनतारन के एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर सब डिवीजन सिटी के डीएसपी अमोलक सिंह और रेलवे पुलिस की टीम ने अभियान चलाया।

विज्ञापनIn-Article Banner

यहां देखें फोटो…

मुसाफिरों के सामान की पड़ताल की गई

पुलिस टीमों ने स्टेशन के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। वहां पहुंचने वाली ट्रेनों में मुसाफिरों और उनके सामान की भी छानबीन की गई।

पुलिस अफसरों और कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था देखी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। यह कार्रवाई CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के तहत की गई।

पुलिस अफसरों ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक जगहों, रेलवे स्टेशनों और अन्य संवेदनशील इलाकों में चेकिंग कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर