अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर CISF के ASI का सरकारी पिस्टल चोरी होने का मामला सामने आया है। ड्यूटी के बीच ASI का 9 एमएम पिस्टल एयरपोर्ट के बाथरूम में छूट गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल चोरी कर लिया। घटना का पता चलत

पुलिस के अनुसार, घटना 27 नवंबर 2026 की है। एयरपोर्ट पर ड्यूटी के बीच CISF के एक ASI का सरकारी पिस्टल गलती से बाथरूम में रह गया था। इसके पश्चात किसी व्यक्ति ने वहां से पिस्टल चोरी कर लिया। प्रकरण की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तुरंत जांच प्रारंभ कर दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को ट्रेस किया और उसके कब्जे से चोरी हुआ सरकारी पिस्टल बरामद कर लिया।

एयरपोर्ट पर सफाई का काम करता है अभियुक्त

विज्ञापनIn-Article Banner

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी वार्ड नंबर 4, एयरपोर्ट कॉलोनी, राजासांसी, जिला अमृतसर देहाती के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त एयरपोर्ट पर सफाई का काम करता है। उसके खिलाफ थाना एयरपोर्ट में 27 नवंबर को FIR नंबर 35 दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 317(2) के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)(a) के तहत केस दर्ज किया गया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर