हरिद्वार के खड़खड़ी इलाका में भीमगोड़ा एवं सूखी नदी के बीच मुख्य रास्ता पर स्थित 48 वर्ष पुरानी श्री राजा राम धर्मशाला मोगा वाले के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी। गरीबों और जरूरतमंद मुसाफिरों की सेवा हेतु बनाई गई इ

मीटिंग के बीच धर्मशाला के नवीनीकरण हेतु फंड जुटाने और ट्रस्ट की संपत्तियों के सदुपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने अंबाला में स्थित ट्रस्ट की लगभग 5000 गज जमीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून 2026 को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के साथ उनकी मीटिंग हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ट्रस्ट की 2500 गज जमीन जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है उसे शीघ्र ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा। ट्रस्टियों ने निर्णय लिया कि इस भूमि को कब्जा मुक्त करवाने के पश्चात उचित दामों पर बेचकर प्राप्त राशि को धर्मशाला के नवीनीकरण में लगाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मीटिंग में एक बार फिर यह तय किया गया कि मोगा निवासी ट्रस्टी वेद व्यास कांसल और दिनेश कुमार गुप्ता, ट्रस्ट की मोगा में स्थित 18 मरले जमीन को अच्छे दाम पर बेचकर उस धनराशि का उपयोग धर्मशाला के आधुनिकीकरण हेतु करेंगे। यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला परिसर में जल्द ही एक मेडिकल डिस्पेंसरी शुरू करने का भी निर्णय लिया गया जिसके संचालन में अध्यक्ष गिरीश कुमार और सचिव संदीप गुप्ता विशेष सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सेवाभाव का परिचय देते हुए ट्रस्टी दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा धर्मशाला हेतु 50 डबल बेड की चादरें भेंट की गईं। अंत में समस्त ट्रस्टियों ने एकमत से संकल्प लिया कि भविष्य में धर्मशाला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जो भी सेवाकार्य आवश्यक होंगे उन्हें अध्यक्ष और सचिव के साथ सलाह-मशविरा करके निरंतर पूरा किया जाएगा। यह सूचना ट्रस्ट के सचिव संदीप गुप्ता द्वारा दी गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर