- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Teams Leave For Senior State Kho Kho Championship
सीनियर पंजाब स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के पुरुष और महिला मुकाबले 28 नवंबर से 29 नवंबर तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भुल्लथ (जिला कपूरथला) में पंजाब खो-खो एसोसिएशन की निगरानी में कराए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला जालंधर की पुरुष और महिला टीमें जालंधर से रवाना हो गईं। रवानगी के बीच हरबिंदर पाल (जनरल सचिव, जालंधर जिला खो-खो एसोसिएशन), सौरव राज सिंह (उप प्रधान), नवीन शोरी (वित्त सचिव), गुरचरण सिंह (हल्का कोऑर्डिनेटर, एजुकेशन विंग आदमपुर) और संदीप कुमार ने टीमों को शुभकामनाएं दीं।
हरबिंदर पाल ने जानकारी दी कि पुरुष टीम में वनीत कुमार, सुशील कुमार, सोहिल, रमन पासवान, सुभाष सुशील यादव, मुहम्मद नफीस आलम, अनुराज, गुलशन, किशन, मनदीप यादव, रोशन कुमार, संदीप राज कुमार, प्रिंस डुंग डुंग व साहिल चुम्बर शामिल हैं। टीम कोच सुरेश कुमार और टीम मैनेजर जगजीत सिंह होंगे।
महिला टीम में किरणदीप कौर, सिद्धी, अफसाना खातून, नीलम, प्रीती, रीतू, रूपा कुमारी, सलोचना, तमन्ना, रमनदीप कौर, खुशवीर कौर, गुनमनप्रीत कौर, मुस्कान व अनामिका शामिल हैं। कोच जतिंदर कुमार और मैनेजर नीता देवी रहेंगी।







