पठानकोट में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक घर में छापेमारी की। शहर के शास्त्री नगर में सुनील शर्मा के घर करीब चार घंटे तक छानबीन की गई। यह कार्रवाई 500 करोड़ रुपये की कथित क्रिप्टो निवेश ठगी के मामले में की गई। टीम ने घर से कुछ आवश्यक

कहा जा रहा है कि सुनील शर्मा के क्रिप्टो कंपनी के मालिक गुरमीत सिंह चौधरी से कारोबारी संबंध थे। फिलहाल इस कार्रवाई में पठानकोट से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

4 घंटे तक टीम ने घर की ली तलाशी

विज्ञापनIn-Article Banner

जम्मू से ईडी के छह अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ पठानकोट पहुंची थी। टीम में कुल 13 लोग शामिल थे। तीन गाड़ियों में आई टीम ने शास्त्री नगर स्थित सुनील शर्मा के घर पर छापा मारा।

करीब चार घंटे तक घर की तलाशी ली गई। इसी बीच अफसरों ने कागजात और डिजिटल साक्ष्यों की छानबीन की और कुछ रिकॉर्ड अपने साथ ले गए। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इस कार्रवाई की जानकारी ईडी के आधिकारिक पोर्टल पर दी जा सकती है।

लोगों को पैसे दोगुने करने का देते थे लालच

यह प्रकरण क्रिप्टो स्टाइलो (Crypto Stylo) नाम की कंपनी से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी के मालिक गुरमीत सिंह चौधरी लोगों को ऑनलाइन निवेश के जरिए पैसे दोगुने करने का लालच देते थे।

इसके पश्चात उनसे पैसे लेकर ठगी की जाती थी। इस प्रकरण में लगभग 500 करोड़ रुपये की ठगी होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस रकम की अभी ईडी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पठानकोट के रहने वाले सुनील शर्मा की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गत्ते की फैक्ट्री थी। कहा जा रहा है कि उनकी गुरमीत सिंह चौधरी से दोस्ती थी और दोनों ने मिलकर स्टाइलो टाइल्स नाम से एक फैक्ट्री भी शुरू की थी।

इस फर्म के कार्यालय दुबई तक होने की बात कही जा रही है। इसी कारोबारी संबंध के चलते सुनील शर्मा का नाम इस छानबीन से जुड़ने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, ईडी ने उनकी भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कठुआ में भी कई जगह छापेमारी

इसी मामले में ईडी की टीम ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भी अनेक जगह छापेमारी की। मढ़ीन तहसील के बन्यारी, बकराक कॉलोनी, करंडी कलां और छपाकी कलां में तलाशी ली गई। जिन लोगों के घरों या ठिकानों पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है, उनमें राकेश कुमार चौधरी, गुरमीत सिंह, गुरमीत चौधरी और परशोत्तम लाल के नाम शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ लोग गुरमीत चौधरी के रिश्तेदार या सहयोगी हैं। हालांकि, इन लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

फिलहाल ईडी की पड़ताल जारी है। एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी आने के पश्चात ही ठगी की रकम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर