जालंधर | मॉडल टाउन टेनिस अकादमी में स्वर्गीय सरदार निर्मल सिंह तूर की स्मृति में द्वितीय वार्षिक निर्मल सिंह तूर टेनिस कप का आयोजन आरंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का संचालन अकादमी के हेड कोच एवं प्रशासक सुखदीप सिंह जज की पहल और विशेष प्रयासों से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों के मुकाबला आयोजित किए जा रहे हैं। अकादमी के खिलाड़ी हरमन ने जूनियर सिंगल्स वर्ग में विजय दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया। विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ टेनिस उपकरण तथा अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।