- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Guru Ravidas Ji's Procession Will Arrive On 1st, Administration Has Started Preparations
श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित देशभर के मुख्य धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को श्री खुरालगढ़ साहिब से जोड़ने हेतु चार शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इनका मकसद गुरु रविदास जी की सर्वसाझी शिक्षाओं, वाणी और समानता, प्रेम व भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। इनमें से एक शोभायात्रा 1 दिसंबर को अमृतसर पहुंचेगी। स्वागत व इंतजामों को लेकर एडीसी (देहाती) रविंदर सिंह अरोड़ा ने विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा 30 नवंबर को सुबह जम्मू से शुरू होगी और पठानकोट, गुरदासपुर व बटाला से होते हुए 1 दिसंबर को पश्चात दोपहर शहर पहुंचेगी। 1 दिसंबर की रात यह श्री राम तीर्थ स्थित श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर विश्राम करेगी। इसके बाद 2 दिसंबर को रामतीर्थ से रवाना होकर तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी। 3 दिसंबर को चारों शोभा यात्राओं के श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचने के पश्चात धार्मिक समागम होंगे। 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ होगा और 6 दिसंबर को भोग डाले जाएंगे।







