अगले महीने यानी दिसंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 11 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

ऐसे में अगर आपको दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई आवश्यक काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।

किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

विज्ञापनIn-Article Banner
  • 12 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है, इस दिन भी राष्ट्र के समस्त बैंकों की छुट्टी रहेगी।

रविवार की छुट्टी कब-कब रहेगी?

  • 6 दिसंबर
  • 13 दिसंबर
  • 20 और 27 दिसंबर

दिसंबर में राज्य-वार बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 दिसंबरअरुणाचल प्रदेश और नागालैंडराज्य स्थापना दिवस3 दिसंबरगोवासेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व6 दिसंबरपूरे देश मेंरविवार9 दिसंबरसिक्किमलोसूंग/नामसूंग पर्व10 दिसंबरसिक्किमलोसूंग/नामसूंग पर्व11 दिसंबरसिक्किमलोसूंग/नामसूंग पर्व12 दिसंबरपूरे राष्ट्र मेंदूसरा शनिवार13 दिसंबरपूरे देश मेंरविवार18 दिसंबरमेघालययू सोसो थाम पुण्यतिथि19 दिसंबरगोवागोवा मुक्ति दिवस20 दिसंबरपूरे राष्ट्र मेंरविवार24 दिसंबरमिजोरम, नागालैंड, मेघालयक्रिसमस ईव25 दिसंबरपूरे राष्ट्र मेंक्रिसमस26 दिसंबरपूरे देश मेंदूसरा शनिवार27 दिसंबरपूरे देश मेंरविवार30 दिसंबरमेघालययू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि31 दिसंबरमिजोरमनव साल की पूर्व संध्या

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

दिसंबर में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं

दिसंबर 2026 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 8 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी बंद रहेगा।