जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रात लूट करने और दिन में पहचान छिपाने हेतु निहंग बाणा पहनकर घूमने वाले तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। रामा मंडी थाना ने तीनों के कब्जे से 3 मोटरसाइकिल, दातर, मोबाइल फोन और पर्स समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुस

लुधियाना, फिरोजपुर और जालंधर के रहने वाले जांच के दौरान पुलिस ने 26 नवंबर 2026 को तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश (निवासी बस्ती गोबिंदगढ़, थाना रामसहाय, जिला फिरोजपुर), तीर्थ सिंह उर्फ गोली (निवासी रेलवे स्टेशन के पास, दलीप सिंह शहर, थाना सदर खन्ना) और संतोकपुरा जालंधर निवासी एक नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है। सिख स्वरूप धारण कर दिन में रेकी करते थे पुलिस पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि अभियुक्त वारदात करने के पश्चात अपनी पहचान छिपाने हेतु निहंग बाना या सिख स्वरूप धारण कर लेते थे, मगर पुलिस की सतर्कता से वे पकड़े गए। पहचान बदलकर तीनों दिन में रेकी करते थे और रात को सबसे सुनसान जगह पर नाइट ड्यूटी से लौटने वालों को लूट लेते थे। बरामदगी में छीनी गई पल्सर बाइक, एक चोरी की डिस्कवर बाइक, वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक, दातर, मोबाइल फोन और पर्स शामिल हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर