लुधियाना में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म के कर्मचारियों पर आक्रमण करने का मामला सामने आया है। शिमलापुरी इलाके में सेलिब्रेशन प्लाजा के पास बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों को घेर लिया और डंडों, बेसबॉल बैट व दात से हमला कर उन्हें चोटिल

आरोपियों ने मारपीट के बीच कर्मचारियों को धमकियां भी दीं और मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के पश्चात थाना शिमलापुरी की पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में रोबिनप्रीत सिंह निवासी, गुरु नानक नगर, शिमलापुरी ने कहा कि वह प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी GND में नाइट पेट्रोलिंग की ड्यूटी करता है। 26 नवंबर की रात वह अपने तीन साथियों शमशेर सिंह, जगसीर सिंह और लवप्रीत सिंह के साथ ड्यूटी पर तैनात था।

विज्ञापनIn-Article Banner

रात लगभग 12 बजे से 2 बजे के बीच जब उनकी टीम पेट्रोलिंग करते हुए सेलिब्रेशन प्लाजा के पास पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने डंडों, बेसबॉल बैट और दात से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में समस्त कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इसके पश्चात आरोपी उन्हें धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

तीन आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपियों की पहचान मनी टांक निवासी दाना मंडी, शिमलापुरी, जसप्रीत सिंह निवासी अरोड़ा पैलेस के पास, शिमलापुरी और अभिषेक निवासी ताजपुर रोड के रूप में हुई है। इनके अलावा तीन अज्ञात व्यक्ति भी हमले में शामिल थे। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर