सरकारी स्कूलों में 28.65 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए तीन नए क्लास रूम का उद्घाटन हलका विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने किया। ये क्लास रूम सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर मंडेर, गादड़ पट्टी बोहा और गामीवाला में बनाए गए हैं। इस मौके पर विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने बताया कि शिक्षा की बुनियादी सुविधाएं हर ग्राम की दहलीज तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में पहले स्थान पर पहुंचा है और स्वास्थ्य सुविधाएं हर घर तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आम लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ खेतों के टेलों तक पानी पहुंचाने के लिए भी काम किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में शहर कौंसिल बोहा के प्रधान जगसीर सिंह जग्गा, ब्लॉक समिति बुढलाडा के चेयरमैन बलवीर सिंह, चेयरमैन बरेटा केवल शर्मा, एमसी संतोख सागर, किरपाल सिंह, बीएनओ मनदीप सिंह, सीएचटी हरफूल सिंह, प्रमुख अध्यापक रुपिंदर कौर, हरबंस सिंह और परमजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर