स्थानीय सरकारी प्राइमरी स्कूल लमीनी में सात ब्लॉकों के सरकारी प्राइमरी स्कूलों की जिला स्तरीय शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अफसर (एलिमेंट्री/सेकेंडरी ) कमलदीप कौर, उप जिला शिक्षा अफसर (एलिमेंट्री) डीजी सिंह, डाइट प्रिंसिपल हरिंदर सैनी, प्रिंसिपल बलविंदर सैनी और जिला रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (प्राइमरी) वनीत महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, जिला स्तरीय मुकाबलों से पूर्व स्कूल, सेंटर और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं।

इस अवसर पर डीईओ कमलदीप कौर ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। आयोजन में सीएचटी कैलाश चंद्र, सीएचटी सतवंत कौर, सीएचटी सरबजीत, सीएचटी सुखजीत कौर, सीएचटी माधवी महाजन, सीएचटी हरप्रीत कुमारी, सीएचटी जीत सिंह, स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर संजीव मनी, सीएचटी कविंदर, सीएचटी अंजू बाला, सीएचटी रवि कांत, प्रथम असिस्टेंट जिला कोऑर्डिनेटर प्रियंका, बलकार अत्री, विकास कुमार, बीआरसी योगेश कुमार और बीआरसी ज्योति महाजन सहित अन्य अधिकारी व अध्यापक मौजूद रहे।

शिक्षक वर्ग में पंजाबी सुंदर लिखाई में प्राइमरी स्कूल मुट्ठी के कुलदीप राज, अंग्रेजी सुंदर लिखाई में प्राइमरी स्कूल सैली कुलियां के जगदीश कुमार और हिंदी सुंदर लिखाई में प्राइमरी स्कूल झचेली की चरणजीत कौर विजेता रहीं।

विज्ञापनIn-Article Banner

विभिन्न वर्गों के विजेता वर्ग-1 (नर्सरी से दूसरी कक्षा): पंजाबी सुंदर लिखाई में शानवी ठाकुर, बाल गीत में नव्या, कविता गायन में नायरा, पंजाबी पठन में शानवी ठाकुर, अंग्रेजी पठन में लवीशा, बोल लिखत में सृष्टि, चित्रकला में लवप्रीत और पहाड़े उच्चारण में आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ग-2 (तीसरी से पांचवीं कक्षा): सुंदर लिखाई में संनतिका, पिक्चर कॉम्प्रिहेंशन व कहानी सुनाना में जानह्वी, चित्रकला में सलमा, लोक गीत में कनिका, भाषण में दीपिका, पहाड़े उच्चारण में शिवांग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में अलीशा विजेता रहीं। वहीं, सामान्य ज्ञान मुकाबले में ब्लॉक धार-2 ने बाजी मारी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर