सेक्रेड सोल्स कॉन्वेंट स्कूल काले में शुक्रवार को फन कार्निवल आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने मिनी बास्केटबॉल, डार्टबोर्ड, पजल गेम्स और बैलून शूट जैसे 10-20 रुपए के गेम्स का आनंद लिया व तोहफे जीते। शिक्षकों ने फूड स्टॉल लगाए और लकी ड्रॉ के विजेताओं को प्रिंसिपल कंधाल सिंह बाठ तथा चेयरमैन लखबीर कौर बाठ ने पुरस्कृत किया। बच्चों को पंजाबी विरासत से जोड़ने हेतु पुरानी ग्रामीण वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को व्यावसायिक समझ व अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है और वे लुप्त होती विरासत से जुड़ते हैं। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए।