- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Stay Away From Drugs And Focus On Youth Education, Sports Activities: Madhubala
नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वैष्णवी पब्लिक स्कूल घोह पठानकोट में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली में छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने नशा विरोधी स्लोगन वाली तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ नारे लगाए और जनता को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुबाला ने इस अभियान में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए विद्यार्थियों को नशे के प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान दें यही एक स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
उन्होंने कहा कि इस रैली का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न प्रकार के नशा उपविषय से संबंधित स्लोगनों के माध्यम से समस्त को जागरूकता का संदेश दिया और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।







