अमृतसर| जीएनडीयू में 450वें स्थापना साल को समर्पित 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘अमृतसर 450’ के तहत ‘कला, संस्कृति और भाषा’ पर विशेष सत्र हुआ। संयोजक प्रो. मनजिंदर सिंह ने बताया कि इसका मकसद विरासत को याद करने के साथ चुनौतियों को समझकर भविष्य की दिशा तय करना है। प्रो. हरजीत सिंह गिल ने अमृतसर की साहित्यिक विरासत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संपादन, भाई वीर सिंह और खालसा कॉलेज की अहम भूमिका बताई। प्रो. गुरपाल सिंह संधू ने नगर के बसने को निरंतर विकास प्रक्रिया कहा। प्रो. रेवेल ने ध्रुपद, पखावज, वडाली बंधुओं, उस्ताद अल्ला रखा खां व भाई निर्मल सिंह की संगीत विरासत का जिक्र किया। प्रो. धर्म सिंह ने संगत-पंगत को समानता का संदेश बताया और सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने सह-अस्तित्व पर जोर दिया।