- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Goindwal Sahib Jail Raid | Mobile, Tobacco, Bidi Recovered In Punjab
सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिला है। जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के बीच 1 टच मोबाइल, 1 सिम, 69 बीड़ी, 50 बीड़ी बंडल, 5 हीटर स्प्रिंग और 20 पुड़िया तम्बाकू बरामद किया गया है। जेल प्रशासन ने
तलाशी अभियान में मिला प्रतिबंधित सामान, केस दर्ज
इस संबंध में सूचना देते हुए DSP गोइंदवाल साहिब हरमीक सिंह ने कहा कि सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट हंसराज की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के बीच 1 टच मोबाइल, 1 सिम, 69 बीड़ी, 50 बीड़ी बंडल, 5 हीटर स्प्रिंग और 20 पुड़िया तम्बाकू मिला। सामान मिलने के बाद जेल अफसरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बरामद सामग्री पुलिस के सुपुर्द कर दी।
संपर्कों और सप्लाई की कड़ियों की होगी जांच
DSP हरमीक सिंह ने जानकारी दी कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ASI अर्जुन सिंह की ओर से कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा नंबर 634 दर्ज किया गया है। यह प्रकरण प्रिजन एक्ट की धारा 42ए और 48ए के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पड़ताल के बीच यह पता लगाया जाएगा कि बरामद मोबाइल फोन व अन्य सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसके जरिए किन लोगों के साथ संपर्क किया जा रहा था। मोबाइल के डेटा और सिम कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल होगी। जेल में एक साथ इस तरह सामान मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।







