कीर्ति किसान यूनियन ने पंजाब सरकार द्वारा धान की खरीद हेतु 400 मंडियां बंद करने के निर्णय की कड़ी निंदा की है। यूनियन ने मांग की कि मुख्यमंत्री के “एक-एक दाना खरीद” के वक्तव्य के अनुरूप बंद की गई मंडियों को दोबारा चालू किया जाए, ताकि कृषकों की फसल की खरीद प्रभावित न हो। यूनियन के मुताबिक प्रदेश में 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय कर मंडियों का कोटा निर्धारित किया गया था। यूनियन के राज्य अध्यक्ष निर्भय सिंह ढुड्डीके, प्रदेश जनरल सचिव रजिंदर सिंह दीप सिंह वाला और प्रदेश प्रेस सचिव रामिंदर सिंह पटियाला ने प्रश्न उठाया कि जब कटाई जारी है तो खरीद लक्ष्य कैसे पूरा हो गया। उन्होंने 90% खरीद के सरकारी दावे को संदिग्ध बताते हुए उच्चस्तरीय छानबीन की मांग की।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर