- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Chain Snatching Incident | Shahpurkandi Police Register FIR
शाहपुरकंडी थाना इलाका के अंतर्गत आते गांव कामवाल के पास बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश झपटमारों ने चलती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला के कान का सोने की बाली झपट लिया और मौके से फरार हो गए। रणजीत सागर बांध से रिटायर्ड अधिकारी ने पत्नी के साथ हुई झपटमार
माता-पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था पीड़ित
थाना शाहपुरकंडी पुलिस को दी शिकायत में आरएसडी से रिटायर्ड अशोक कुमार निवासी बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर ने बताया कि बीते कल वह अपनी काली रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB-35-N-1527 पर अपनी पत्नी बीना देवी के साथ माधोपुर से रानीपुर की तरफ अपने घर वापस लौट रहा था।
जब वे ग्राम कम्वाल के पास पहुंचे, तो पीछे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक के पास अपनी मोटरसाइकिल सटाई। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर बीना देवी के दाएं कान में पहना हुआ सोने का कुंडल खींच लिया और तेजी से बाइक भगाते हुए फरार हो गए।
तलाश के पश्चात थाने पहुंचकर दर्ज करवाई शिकायत
घटना के फौरन बाद पीड़ित अशोक कुमार ने आसपास के क्षेत्र में झपटमारों की काफी तलाश की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके पश्चात उसने थाना शाहपुरकंडी पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई। अशोक कुमार के बयानों के आधार पर थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है।







