लुधियाना के व्यस्त समराला चौक फ्लाईओवर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई,जब दिल्ली से पार्सल लेकर आ रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे का प्रमुख कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। झपकी लगने के कारण

बाल-बाल बचे राहगीर

जानकारी के अनुसार हादसे के पश्चात घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि जब यह भारी-भरकम ट्रक पलटा तब उसकी चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी के भी जख्मी होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की खबर मिलते ही धर्मपुरा चौकी के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम मूर्ति अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

वहीं सड़क के बीचों-बीच ट्रक पलटने से लगा जाम और बाधित हुए यातायात को ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के पश्चात दोबारा सुचारू करवा दिया है। इलाके में हालत अब सामान्य है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर