- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Dairy Traders Question The Claim Of Pure Desi Ghee At Rs 650 Per Kg, Saying It Is Adulterated.
बाजार में इन दिनों 600 से 650 रुपये किलो के 'शुद्ध देसी घी' के दावे सामने आ रहे है। डेयरी कारोबारियों का कहना है कि दूध के मौजूदा भाव और उत्पादन खर्च को देखते हुए इतनी कम कीमत पर शुद्ध घी का मिलना व्यावहारिक नहीं है।
जालंधर डेयरी एसोसिएशन के चेयरमैन मनप्रीत मंगू के मुताबिक 8 फैट वाले दूध से 1 किलो घी निकालने हेतु करीब 13 से 13.5 किलो दूध की जरूरत पड़ती है। 8 फैट वाले दूध का भाव 65 से 75 रुपये प्रति किलो है। औसतन 70 रुपये मानें तो केवल दूध की लागत 13 किलो पर 910 रुपये बैठती है।
घी गर्म करने, मथने और श्रम का खर्च 60 से 80 रुपये तथा डिब्बा व पैकेजिंग पर 30 से 40 रुपये अलग से आता है। इस तरह बिना मुनाफा जोड़े भी प्रति किलो लागत 1000 से 1050 रुपये तक पहुंच जाती है। कम फैट वाले दूध में यह जरूरत 15 से 17 किलो तक हो सकती है, जिससे बाजार भाव 1100 से 1200 रुपये प्रति किलो के आसपास बनता है।
डेयरी कारोबारियों के अनुसार 650 रुपये में बिक रहे उत्पादों में पाम ऑयल व डालडा मिलाना, नकली क्रीम का उपयोग या केमिकल एसेंस से गंध तैयार करने जैसे तरीके अपनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। डेयरी कारोबारियों ने दूध में पाम ऑयल व डालडा मिलाने और नकली क्रीम के उपयोग की आशंका जताई।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







