जालंधर| भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में सेंट्रल वाल्मीकि महासभा की ओर से 21 जरूरतमंद लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया गया। आयोजन में भारी संख्या में संगत की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के बीच समस्त उपस्थित लोगों को भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं के अनुरूप जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। ज़िला उप प्रधान सिमोन सिद्धू ने मौके पर कहा कि प्रगट दिवस जैसे अवसरों पर सामाजिक कार्य करना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में पंजाब प्रधान मनीष गिल और जिला प्रभारी यश सहोता भी मौजूद रहे।