- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana BJP Organization Expansion | Robin Chugh Appointed Admin Cell Head
लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न सेल के प्रमुखों की नियुक्तियां की हैं। संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने के उद्देश्य से की गई इन नियुक्तियों
जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने विनोद कालिया को सीनियर सिटीजन सेल, नरिंदर दत्ता को एनजीओ सेल, सौरव सिंह ठाकुर को पूर्वांचल सेल, संजय शर्मा को ट्रांसपोर्ट सेल, क्रांति डोगरा को हिमाचल सेल और रोबिन चुघ को पुलिस एवं प्रशासनिक सेल का जिला मुख्य नियुक्त किया है।
सुनील मौदगिल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को संगठन के साथ जोड़कर जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आशा जताई कि इन नियुक्तियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
रोबिन चुघ ने बताया कि जिले में जहां कही भी नशा सप्लाई होता है या अनैतिक गतिविधियां चल रही है उसे खत्म करने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। आने वाले विधान सभा निर्वाचन में तनदेही से काम करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा।







