जालंधर | अमृतसर के पावन वाल्मीकि तीर्थ में कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट भारत ने दो दिवसीय शिक्षा चेतना शिविर लगाया। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य प्रांतों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। शाम सात बजे मुक्ति माला के जाप के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। ट्रस्ट के संस्थापक आदि धर्म गुरु राज आदिवंशी ने बताया कि भगवान वाल्मीकि और डॉ. भीम राव अंबेडकर के उपदेशों पर चलकर ही शिक्षित समाज की रचना संभव है। प्रो. वरिंदर भट्टी और प्रो. करन खोखर ने उच्च शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। मिशनरी कलाकार वीर प्रिंस आदिवंशी, वीर मदन महिक, वीर सन्नी गिल और सहोता सिस्टर ने वाल्मीकि बाणी का गुणगान प्रस्तुत किया। कौमी रत्न अवार्ड इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी वीर एकम फताहपुरीया को दिया गया। विभिन्न शहरों और गांवों से आए विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, स्वेटर और कॉपियां देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन वीर अभि लंकेश ने किया।