थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार को बंगचक तेल डिपो में धमाके के बाद आग लग गई। धमाके के पश्चात डिपो से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को तुरंत घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर जाने को बताया। एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों से बच्चों को भी बाहर निकाल लिया गया।

बंगचक तेल डिपो बैंकॉक के पूर्वी हिस्से में है। इसे थाईलैंड की बड़ी ऊर्जा फर्म बंगचक कॉर्पोरेशन चलाती है। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। प्रशासन ने अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं दी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अपडेट हो रही है…