- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ropar
- Ropar Boot Seller Robbery | Nangal Chowk Crime CCTV Footage
रोपड़ के नंगल चौक पर 25 नवंबर की देर शाम दो बदमाशों ने पिस्तौल और तेजधार हथियार दिखाकर बूट विक्रेता से बूटों से भरे तीन बैग लूट लिए। वारदात के बीच विरोध करने पर आरोपियों ने विक्रेता के साथ मारपीट भी की और लूटे गए बैग अपनी पिकअप गाड़ी में रखकर मौके
सिटी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
सरकारी कर्मी बनकर पहले मांगा बिल, फिर दिखाया हथियार
शिकायतकर्ता तोहिद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के विल ग्राम का रहने वाला है। वह वर्तमान में रोपड़ के मानसली क्षेत्र में रहता है और बेला चौक पर बूट बेचने का काम करते है।
तोहिद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके भाई अनीश उत्तर प्रदेश के चंदौसी से साहिल बस के माध्यम से रोपड़ में बूटों का माल भेजते हैं। घटना वाले दिन बस चालक ने बूटों से भरे बैग नंगल चौक पर उतारे थे।
इसी दौरान वहां एक पिकअप गाड़ी आकर रुकी और उसमें से दो युवक नीचे उतरे। दोनों ने तोहिद से माल का बिल मांगा, जिस पर तोहिद को लगा कि वे किसी सरकारी विभाग के कर्मी हैं।
रेहड़ी में बैग रखते ही तानी पिस्तौल, सिटी पुलिस कर रही छापेमारी
जैसे ही तोहिद बूटों से भरे बैग अपनी रेहड़ी में रखने लगे, एक अभियुक्त ने पिस्तौल और दूसरे ने तेजधार हथियार निकालकर तान दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तोहिद से मारपीट की और तीनों बैग छीनकर अपनी पिकअप में लादकर फरार हो गए।
सिटी थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल के नजदीकी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।







