होशियारपुर जिले में टांडा थाना पुलिस ने ग्राम भुट्टियां के पास नाकाबंदी के बीच एक व्यक्ति को देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की मैगजीन भी बरामद की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने जानकारी दी कि थानेदार विकास मेहता पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान पैदल आ रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में मिली देसी पिस्तौल पूछताछ में आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह निवासी गांव जहूरा के रूप में हुई। तलाशी में उसकी कमर से बंधे परने में छिपाई गई देसी पिस्तौल, 32 बोर की मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। प्रकरण की जांच जारी है।