लुधियानाके जगराओं शहर में कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो जगहों पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक खिलौना पिस्तौल के साथ-साथ .32 बोर का एक असली पिस्तौल भी

एएसआई नरिंदर शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजोत सिंह, नेहा (निवासी धमोट कलां, लुधियाना) व शुभम (निवासी शिवाजी शहर, लुधियाना) के रूप में हुई है। नेहा फरार अभियुक्त करनवीर की मंगेतर है। शुभम को उसके परिजनों ने बेदखल कर रखा है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सीसीटीवी मेों कैद हुई थी वारदात

लूट की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त दो युवक दुकानों के अंदर गए थे, जबकि एक युवक और युवती बाहर ब्रेजा कार को स्टार्ट रखकर निगरानी कर रहे थे। पुलिस अब फरार आरोपी करनवीर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

बरामद पिस्तौल ने पुलिस की पहली थ्योरी पर उठाया प्रश्न असली .32 बोर पिस्तौल की बरामदगी ने पुलिस की शुरुआती छानबीन पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। दो दिन पहले हुई इन वारदातों के पश्चात थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने दावा किया था कि बदमाशों के पास नकली (खिलौना) पिस्तौल थीं, जिनसे केवल गोली चलने जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाई गई थी। पीड़ितों ने आरंभ से ही गोली चलने की बात कही थी। असली हथियार मिलने के पश्चात पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि वारदात में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ था।

ऐसे दिया था दोहरी वारदात को अंजाम

  • पहली वारदात: ब्रेजा कार सवार बदमाशों ने पहले अगवाड़ लोपो से नानकसर जाने वाले मार्ग पर स्थित 'एकज्योत क्लीनिक' को निशाना बनाया। यहां दहशत फैलाने हेतु फायरिंग कर लैपटॉप व अन्य कीमती सामान लूटा गया।
  • दूसरी वारदात: कुछ ही देर बाद बदमाश डिस्पोजल रोड स्थित 'सिंगला करियाना स्टोर' पहुंचे। दुकान संचालक मोनिका सिंगला और रीटा सिंगला के अनुसार, दो युवक सामान लेने और ब्याज पर पैसे देने वाले का पता पूछने के बहाने अंदर आए। उन्होंने पिस्तौल निकाली और एक फायर कर दिया। इसके बाद गल्ले से लगभग 5-6 हजार रुपये नकद, बीड़ी का बंडल और माचिस लेकर लंडे फाटकों की तरफ फरार हो गए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट