शहीद भाई मति दास की पावन स्मृति में जालंधर मोहयाल सभा द्वारा जालंधर के भाई मतिदास छिब्बर मोहयाल भवन में अपने महान पूर्वज व राष्ट्र के अमर बलिदानी भाई मतिदास के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करने को कार्यक्रम करवाया।

सभा प्रधान नंद लाल वैद, महासचिव एसके दत्त, वरिष्ठ सदस्य सतीश कुमार छिब्बर और सह वित्त सचिव राजीव दत्ता द्वारा दीप जला कर आयोजन की शुरुआत की। सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित करके भाई मतिदास को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच सभा के संगठन सचिव संदीप छिब्बर ने कहा कि शहीदों के सरताज भाई मतिदास छिब्बर सिख इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शहीदों में गिने जाते हैं।

भाई मतिदास तथा उनके छोटे भाई भाई सती दास और भाई दयाला जी नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर जी के साथ शहीद हुए थे। बादशाह औरंगजेब के आदेश से भाई मति दास को 9 नवंबर 1675 को दिल्ली के चांदनी चौक में दो खंभों के बीच बांधकर जीवित अवस्था में आरी से चीरकर शहीद कर दिया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

शहीद भाई मति दास की पावन स्मृति आज भी हर व्यक्ति के हृदय में निष्ठा, निर्भीकता और निःस्वार्थ सेवा का संचार करती है। उनका पावन जीवन और बलिदान युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों को न्याय और मानवता के रास्ता पर बिना झुके चलने की प्रेरणा देता रहेगा। यहां सचिव अशोक दत्ता, उपाध्यक्ष रविनंदन चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य उकेश बक्शी, नरेश मेहता, प्रद्युम्न वैद, नीरज दत्ता व अन्य मौजूद थे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर