- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Border News | Drone Dropped Rusty Pistol Recovered In Punjab
तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालडा सेक्टर के ग्राम कलसिया खुर्द के खेतों में ड्रोन से गिराया गया पीले रंग का पैकेट मिला। बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पैकेट से 30 बोर की जंग लगी पिस्तौल मिली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ
बीएसएफ की 115वीं बटालियन के नारली बीओपी कमांडर एलएस शर्मा ने पुलिस को पैकेट मिलने की जानकारी दी थी। इसके पश्चात पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पैकेट की छानबीन की।
खराब हालत में बिना मैगजीन के मिली पिस्तौल
पुलिस के अनुसार, पिस्तौल की हालत खराब थी और उसके साथ मैगजीन नहीं थी। बीएसएफ अफसरों ने हथियार और अन्य सामग्री आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु खालडा थाने की पुलिस को सौंप दी।
खालडा थाने के एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि केस नंबर 350 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के साथ बीवीए की धारा 25, 26 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस हथियारों की तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पाकिस्तान से भेजे जाने की आशंका
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बीच आशंका जताई जा रही है कि पिस्तौल और अन्य सामग्री पाकिस्तान की ओर से भेजी गई हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक हालत छानबीन पूरी होने के पश्चात ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। अफसरों के मुताबिक, जांच के बीच इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।







