- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana AAP Leader Amrik Singh Bitta Car Firing Case | Investigation
लुधियाना के शिमलापुरी थाना क्षेत्र के तहत आते वाहगुरु रोड (दुर्गा शहर) क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व पार्षद अमरीक सिंह बिट्टा के घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार की छत में एक संदिग्ध सुराख मिला। पीड़ित परिवार ने पु
सुबह के वक्त चला घटना का पता
घटना का पता तब चला जब सुबह पूर्व पार्षद के भाई ने घर के बाहर खड़ी अपनी क्रेटा कार को देखा। गाड़ी की छत के ऊपरी हिस्से में एक संदिग्ध सुराख हो रखा था। पड़ताल करने पर कार की छत और वाइपर के पास से एक गोली का खोल (शेल) भी बरामद हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि वहां फायरिंग हुई है।
पुरानी रंजिश और धमकियों का एंगल
इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष (पूर्व पार्षद अमरीक सिंह बिट्टा के परिवार) का कहना है कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। इसी आधार पर परिवार ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर फायरिंग करने की आशंका जताते हुए शिमलापुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिमलापुरी पुलिस अलर्ट: हवाई फायर के एंगल से भी हो रही पड़ताल
कार में सुराख और खोल मिलने की सूचना पर शिमलापुरी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार द्वारा बताए गए पुरानी रंजिश और धमकियों वाले एंगल से प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस इस हवाई फायर वाले एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं रात के वक्त किसी ने हवाई फायरिंग तो नहीं की जिसकी गोली गलती से आकर कार की छत पर लग गई हो। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और बैलिस्टिक पड़ताल के बाद ही हालत पूरी प्रकार साफ हो सकेगी कि यह कोई सोची-समझी साजिश थी या महज एक हादसा।







