दीपावली की रात नगर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पायलट चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने पटाखे खरीदकर घर लौट रहे मनप्रीत सिंह की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के पश्चात एक्टिवा कार के नीचे फंस गई, परंतु कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़

पायलट चौक से लेकर किल्ले वाला चौक तक कार एक्टिवा को लगभग ढाई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटती हुई ले गई, जिससे पूरे मार्ग चिंगारियां निकलती रहीं। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने कार को रोकने और चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी भगाता रहा। किल्ले वाला चौक के पास एक्टिवा को छोड़कर अभियुक्त चालक कार सहित फाजिल्का रोड की ओर फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

लोगों ने पीछा किया, लेकिन भाग निकला कार चालक

विज्ञापनIn-Article Banner

घटना की खबर मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार का पीछा किया और किल्ले वाला चौक से एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई तरसेम सिंह ने जानकारी दी कि शुरुआती पड़ताल में कार शांति शहर के एक निवासी की पाई गई है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर छानबीन कर रही है और चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के पश्चात दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर