जिला पठानकोट की थाना नंगल भूर पुलिस ने मीरथल नाके पर स्पेशल चेकिंग के बीच बिना नंबर प्लेट की एक काले रंग की थार गाड़ी में सवार नशा तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों से हेरोइन, ड्रग मनी और हेरोइन तोलने वाला वेइंग स्केल भी बरामद किया गया। जानकारी के मु

मीरथल नाके पर पुलिस को देख भागने का प्रयास

प्राप्त विवरण के मुताबिक, जांच अफसर एएसआई कुलदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। स्पेशल चेकिंग के बीच मीरथल नाके पर मुकेरियां की तरफ से आती हुई एक काले रंग की थार गाड़ी दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने जब गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी भगाकर मौके से फरार होने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

ड्रग टेस्टिंग किट से हुई हेरोइन की पुष्टि

गाड़ी को रोकने के बाद जब पुलिस ने अंदर बैठे व्यक्तियों की तलाशी ली, तो फ्रंट पैसेंजर सीट पर बैठे युवक की जेब से एक पारदर्शी लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें से हेरोइन जैसा पदार्थ और ₹2,000 की नकदी मिली। वहीं, ड्राइवर सीट पर बैठे युवक के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन बरामद हुई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर ही आधिकारिक ड्रग-टेस्टिंग किट का उपयोग कर बरामद पदार्थ की जांच की। किट का रंग बैंगनी होने पर पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर तोलने पर प्लास्टिक पैकिंग सहित हेरोइन का कुल वजन 19 ग्राम और 56 मिलीग्राम पाया गया। पुलिस ने ई-साक्ष्य के माध्यम से मौके की डिजिटल साक्ष्य प्रक्रिया पूरी कर बरामद सामान और बिना नंबर की थार गाड़ी को जब्त कर लिया।

पूछताछ में खुला अंतरराज्यीय नेटवर्क का राज

मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी ग्राम आबादगढ़ बड़ा के तौर पर हुई। जोकि, गाड़ी चला रहा था। जबकि, दूसरा अभियुक्त जसकरण सिंह निवासी ग्राम संघवाल, थाना करतारपुर, जिला जालंधर के तौर पर हुई। पूछताछ के बीच आरोपी जसकरण सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए जानकारी दी कि वे दोनों रविंदर सिंह उर्फ रवि निवासी छोटा आबादगढ़, थाना नंगल भूर, पठानकोट से हेरोइन खरीदते थे और आगे ग्राहकों को सप्लाई करते थे। वे तीनों मिलकर हेरोइन बेचने का अवैध धंधा चलाते थे।

तीनों अभियुक्त गिरफ्तार, NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमुख सप्लायर रविंदर सिंह उर्फ रवि को भी हिरासत में ले लिया है। थाना नंगल भूर में एएसआई कुलदीप सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपियों गगनदीप सिंह, जसकरण सिंह और रविंदर सिंह के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर