आम आदमी पार्टी की तरफ से मोहाली मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड का वाइस चेयरमैन पद मुनीर हसन को नियुक्त किया है।विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और शहर काउंसिल डेराबस्सी के प्रधान आशु उपनेजा ने सम्मानित किया। इसी बीच डेराबस्सी मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि समाज के हर वर्ग का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुनीर हसन नई जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे और समुदाय की समस्याओं के समाधान और इलाके के विकास में भूमिका निभाएंगे।

शहर काउंसिल प्रधान आशु उपनेजा ने कहा कि समाज सेवा के लिए समर्पित लोगों को जिम्मेदारी मिलने से जनहित के कामों को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि मुनीर हसन की सक्रियता से लोगों की समस्याएं उचित मंच पर उठाने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

मुनीर हसन ने विधायक रंधावा, आशु उपनेजा और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही समाज के समस्त वर्गों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान हेतु लगातार प्रयास करेंगे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर