जालंधर के घास मंडी में पटाखे की चिंगारी से एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आस-पास के मकानों तक लपटें पहुंचने लगीं। घटना के डेढ़ घंटे बीत जाने के पश्चात भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, जिससे

कहा जा रहा है कि पटाखा चलने की वजह से उड़ी चिंगारी से प्लास्टिक और अन्य सामान से भरे एक प्लॉट में आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग ने बहुत तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते चारों तरफ धुएं का गुबार और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। हालांकि, डेढ़ घंटा बीत जाने के पश्चात दमकल महकमा की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की इस बड़ी लापरवाही और देरी की वजह से आग और ज्यादा भड़क गई, जिससे आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद ही बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखे।

विज्ञापनIn-Article Banner

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे साथ लगते रिहायशी मकानों तक पहुंचने लगीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पास के मकानों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर