- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Sukhbir Badal & Bibi Jagir Kaur Meeting In Begowal | Akali Dal Return
पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) की वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल (बादल) में वापसी की अटकलें एक बार फिर गर्म हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीबी जागीर कौर और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच पिछले काफी सम
कहा जा रहा है कि उनकी वापसी का कार्यक्रम पहले अक्टूबर माह में तय किया गया था, परंतु बीबी जागीर कौर के दामाद युवराज भूपिंदर सिंह के पिता सूबेदार जगजीत सिंह की तबीयत खराब होने के चलते इस आयोजन को दो बार स्थगित करना पड़ा। हाल ही में सूबेदार जगजीत सिंह का संक्षिप्त बीमारी के पश्चात निधन हो गया, जिसके बाद से उनकी वापसी की चर्चाओं ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। 13 को हो सकती है घोषणा
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 13 नवंबर को सुखबीर सिंह बादल बेगोवाल स्थित बीबी जागीर कौर के डेरे पर पहुंचकर परिवार के साथ शोक व्यक्त कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बीच ही पार्टी में उनकी आधिकारिक वापसी को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, बीबी जागीर कौर या सुखबीर सिंह बादल की ओर से इस संभावित वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है।







